Friday, 25 December 2015

यहां पे जिंदगी महंगी है मौत सस्ती है

खुदा हमको बता दो , यह कैसी बस्ती है


खुदा हमको बतादो,यह कैसी बस्ती है ,
जहां जिंदगी के परदे में ,मौत पलती है ,

किसी की पाव तो पड़ते है फर्श मखमल पर
 किसी की लाश कफ़न के लिये तरसती है ,

 मेरे पड़ोस के जालिम ने लूट ली अस्मत,
कोई जवां लड़की यह कहती है और जलती है ,

यह कौन लोग है, मख्लूक कौन सी है ?
गर्दन को काट के कहते है , मस्ती मस्ती हैं ,

खुदा के घर को गिराते है और कहते है ,
 आवाज बुलन्द करो , खुदा की यह बस्ती है ,

न इनको खौफ -ए-खुदा है और न आदमी का ख्याल ,
यह कैसा धर्म है जहां , इंसानियत सिसकती है ,

जवां गुचों को कुचलो , कली मसल डालो ,
यहाँ पे जिंदगी महंगी है , मौत सस्ती है  ।

0 टिप्पणियाँ:

Post a Comment