एक तिनका ही सही विश्वाश की बाते करे
क्यों घुटन नैराश्य , कुंठा त्रास की बातें करे ,
एक तिनका ही सही विश्वास की बातें करे ।
आपका ये दो मुहाँ दर्शन समझ आता नही ,
ले संकल्प फिर सन्यास की बातें करे ।
साथ रहते दुरिया लेकर बहुत दिन जी लिये ,
दूर रहकर अब दिलों से पास की बातें करें ।
खौप के बादल छटे हर स्वप्नदर्शी आँखों से ,
इंद्रधनुषी रंग भी मधुमास की बातें करें ।
दर्द तो दर्द है इसकी जाती की पहचान क्या ,
हर किसी के दर्द के अहसास की बातें करें ।।
0 टिप्पणियाँ:
Post a Comment